समस्तीपुर, जनवरी 28 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमालाप करते पकड़े गए प्रेमी- प्रेमिका को ग्रामीणों ने एक शिवमंदिर में सोमवार की रात शादी करा दी। इसके बाद प्रेमी के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर प्रेमी युवक के परिजनों ने प्रेमिका के घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। साथ ही इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रेमी और प्रेमिका को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद प्रेमी युवक को छोड़ दिया गया। वहीं प्रेमिका थाने पर ही रही। इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका के परिजन और ग्रामीण थाना पहुंच कर नाराजगी व्यक्त की। वहीं पुलिस ने नाबालिग की शादी कराने की बात कह कठोर कार्रवाई करने एवं थाना में बंद करने की चेतावनी दी। परिजनों ने जैसे ही बालिक होने का प्रमाण दिखाया कि पुलिस ने चुप्पी साध ली। बताया जाता है कि पिछले एक...