नोएडा, अप्रैल 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। तुगलपुर गांव में किराये के कमरे में मृत मिले प्रेमी-प्रेमिका के शवों का शुक्रवार को नोएडा पोस्टमार्टम हाउस के पास बने श्मशानघाट में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। युवती के परिजन शव लेने नहीं आए। युवक के परिजनों ने ही दोनों की अंत्येष्टि की। देवरिया के महाल मंझरिया गांव का रहने वाला 28 वर्षीय गुड्डू पासवान उर्फ गोलू और देवरिया के दन्नूर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय ज्योति के साथ किराये के मकान में लिव-इन में रहते थे। उनके कमरे से बुधवार की रात दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कमरे से दोनों के शव बरामद किए। यह भी पढ़ें- 3 दिन तक कमरे में पड़ी रहीं प्रेमी जोड़े की लाशें, लिव-इन में रह रहे थे; ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज घटना पुलिस ने बताया कि गुड्डू ने ज्योति की हत्या करने के...