प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- मदाफरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा से 7 माह पहले लापता महिला को उसके प्रेमी ने ही मारकर कुएं में फेंक दिया था। शव मिलने से पहले से लापता प्रेमी के खिलाफ उसके भाई ने हत्या का केस दर्ज कराया है। पट्टी कोतवाली के शेखपुर आधारगंज निवासी 30 वर्षीय महिला की शादी आसपुर देवसरा में हुई थी। वह 7 माह पहले लापता हो गई। बाद में पता चला कि वह कंधई के भीटी कला गांव निवासी प्रमोद उर्फ कल्लू यादव के साथ रह रही है। हालांकि महिला के परिजनों ने उसे ले जाने का कोई प्रयास नहीं किया। 15 मार्च को भीटी कला गांव के एक बाग में स्थित कुएं से उसका शव बरामद हुआ। हालांकि उसकी पहचान दो दिन बाद हो सकी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव ससराल ले जाया गया तो वहां अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में मृतका के भाई ने प्रमोद उर्फ कल्लू के खिलाफ हत्या का केस ...