नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, आगरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिली लाश सोनाली की निकली। प्रेमी सनी ने उसे मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में रह रहे सनी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में वह अकेला था या परिजन भी उसके साथ थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से शिनाख्त के बाद हत्याकांड के खुलासे की कहानी क्राइम और थ्रिलर फिल्म जैसी है। पुलिस जल्द वारदात का पूरा खुलासा कर सकती है। शुक्रवार दोपहर यमुना एक्सप्रेस-वे पर खंदौली टोल से तीन किलोमीटर आगे गांव सौरई के पास कंबल में लिपटा एक युवती का शव मिला था। पैर में बिछुए थे। हाथ पर सनी लिखा हुआ था। युवती ने लिपस्टिक लगा रखी थी। चेहरे पर चोट के निशान थे। फोटो स्पष्ट नहीं आ रही थी। पुलिस ने एआई की मदद से युवती का फोटो ठीक किया था। कई...