गोपालगंज, अप्रैल 3 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। महम्मदपुर में शुक्रवार को एक प्रेम प्रसंग ने हाई वोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। सुपौली गांव की एक युवती अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने से आहत होकर एक निजी स्कूल के करीब 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या का प्रयास करने लगी। जानकारी के अनुसार युवती की पहचान परसौनी गांव निवासी एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों पिछले छह महीनों से संपर्क में थे और चोरी-छिपे मिलते भी थे। डुमरिया राम-सीता घाट पर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई थीं। लेकिन जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक मुकर गया। बताया जाता है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। लेकिन वहां भी प्रेमी पहुंच गया और शादी रुकवा दी। इससे युवती मानसिक रूप से काफी आहत हो गई। शुक्रवार को युवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.