लखनऊ, जून 5 -- प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो युवती ने गुरुवार देर रात मड़ियांव ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। पुलिस युवती को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मूलरूप से बीकेटी निवासी राम किशन गौतम कसाई बाड़ा में परिवार संग रहते हैं। परिवार में पत्नी बन्नी देवी और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी लक्ष्मी, शिल्पी (18) और सरिता है। मृतका के पिता ने बताया कि शिल्पी कुछ समय पहले अलीगंज स्थित एक ब्यूटी पॉलर में काम करती थी। उसका पड़ोस में रहने वाले हर्ष से दोस्ती हो गई। यह भी पढ़ें- प्रेमी के घर पहुंची युवती, शादी की जिद पर अड़ी, परिजनों ने पीटा फरवरी में शादी के लिए बातचीत चल रही थी। पिता ने बताया कि गुरुवार रात शिल्पी खाना खा रही थी। इस बीच उसके पास फोन आया और वह चली ...