प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने फांसी लगाकर कर लिया आत्महत्या
चतरा, जून 12 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के गंगटा गांव में गुरुवार की सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका गंगटा गाँव के मो0 खालिक की 20 वर्षीय पुत्री आसमा खातून है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान वह अपने घर से निकली और अपने घर के बगल में स्थित अपने चाचा मो0 जाकिर के अर्धनिर्मित भवन में जाकर दुपट्टा के फंदे से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जब तक लोग देख पाते उससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। शव को फांसी के फंदे से उतार कर रखा गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना से संबंधित जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया।
प्रेम प्रसंग की स्थिति मृतका के पिता ने बताया कि गांव के ही मो अयूब अंसारी के पुत्र मो आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.