फतेहपुर, मई 8 -- गाजीपुर। प्यार, तकरार और फिर कत्ल... बहादुरपुर गांव में शुक्रवार को प्रेम-प्रसंग का बेहद खौफनाक अंत हुआ। यहां एक युवक ने मामूली विवाद के बाद विवाहित प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल प्रेमी खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला द्वारा किसी और से शादी करने की बात कहना इस हत्याकांड की वजह बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ब्रजमोहन राय ने बताया कि गाजीपुर के बहादुरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय रचपाल उर्फ विजय का असोथर के एक गांव निवासी महिला से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह भी पढ़ें- गला रेत प्रेमिका को उतारा मौत के घाट और पहुंच गया थाने महिला की शादी करीब सात वर्ष पहले हुसैनगंज के नयापुरवा...