बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के आरोपी पर विवाहिता के साथ पूर्व में प्रेम-संबंध थे। विवाह पूर्व बनाए गए फोटो, वीडियो व रिकार्डिंग के आधार पर आरोपी युवक विवाहिता को ब्लैकमेल कर रहा था। लालगंज पुलिस ने आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसका राधेश्याम नामक व्यक्ति से विवाह से पहले प्रेम संबंध था। उस दौरान राधेश्याम ने उसकी फोटो, वीडियो बनाया था। फोन की रिकार्डिग रख लिया था। अब युवती का विवाह हो चुका है। इसके बाद भी पहले के फोटो व वीडियो के आधार पर वह ब्लैकमेल करने लगा। एक फरवरी को फोटो व वीडियो को वायरल करने और पति को जान से मारने की धमकी देने की बात कहते हुए मुझे मायके बुलाया। रात में ...