रुडकी, फरवरी 6 -- रुड़की, संवाददाता। एक युवक ने प्रेमिका के मंगेतर को मैसेज और फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वाने का प्रयास किया। जब युवती को इस बात का पता चला तो वह कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का कोतवाली रुड़की क्षेत्र के ढंडेरा निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती का रिश्ता कहीं और तय हो गया। रिश्ता तय होने के बाद युवती ने प्रेमी से बातचीत करनी बंद कर दी। यह बात उसे नागवार गुजरी। वह बार बार मैसेज और फोन करने लगा। युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.