निज संवाददाता, जनवरी 29 -- बिहार में एक बार फिर एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की वारदात हुई है। छात्रा बेहोशी की हालत में एक मंदिर के पास मिली है। मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ पांच युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदगी का शिकार हुई नाबालिग छात्रा रविवार की शाम एक धार्मिक स्थल के पास बेहोशी की हालात में पाई गई। पुलिस ने छात्रा के फर्द बयान पर पांच नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। स्थानीय लोगों को रविवार की देर शाम पीड़ित छात्रा बेहोशी की अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली। एम्बुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दो दिनों तक इलाज के दौरान छात्रा बेहोश रही। बुधवार को होश आने पर छात्रा ने बयान दिया कि एक युवक ...