प्रेमी ने प्रेमिका पर हमला किया
फरीदाबाद, जून 26 -- पलवल, अजित कुमार। मुंडकटी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर प्रेमिका को बुलाने और उस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। फरीदाबाद निवासी 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने लोकेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह वकालत की पढ़ाई कर चुकी है और पिछले करीब पांच साल से लोकेश के संपर्क में थी। आरोप है कि लोकेश ने शादी का वादा किया था और दोनों की शादी गुरूवार को तय हुई थी। इसी सिलसिले में उसने युवती को 18 जून को अपने घर बुलाया। पीड़िता के अनुसार, वहां उसे लोकेश के किसी अन्य युवती से संबंधों की जानकारी मिली। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि रात में लोकेश ने गुस्से में आकर फावड़े से हमला कर दिया और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसका मोबाइल, बैग और नकदी भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.