गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। एम्स थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से आहत होकर एम्स परिसर स्थित निर्माणाधीन रैनबसेरे की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले आई। युवती और उसके प्रेमी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, रामगढ़ताल क्षेत्र की युवती का उसी इलाके के एक युवक से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती का आरोप है कि युवक पहले शादी करने को कहा था, लेकिन कुछ समय से युवक ने उससे दूरी बना ली और अब विवाह करने से इनकार कर दिया है। इससे आहत युवती मंगलवार शाम करीब पांच बजे एम्स परिसर पहुंची और इमरजेंसी के सामने निर्माणाधीन रैनबसेरे क...