गुना, दिसम्बर 29 -- मध्य प्रदेश में एक दुखद घटना सामने आई है। एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। पता चलने पर लड़की के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थोड़ी देर बाद लड़का भी वहां पहुंच गया। लेकिन, जब लड़की की मौत हो गई तो लड़का वहां से भाग गया। बाद में उसकी भी लाश बरामद हुई। मध्य प्रदेश के गुना में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान नाबालिग प्रेमिका की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही प्रेमी अस्पताल से भाग निकला। सोमवार सुबह उसका शव भी कॉलोनी में ही मिला। दोनों के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कैंट थाना पुलिस के मुताबिक, रशीद कॉलोनी निवासी 25 साल की गणेश रजक का आठवीं में पढ़ने वाली 16 साल की पड़ोसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार शाम करीब 6 बजे जब लड़की की मां और भाई घर पहुंचे तो वह उल्टियां कर रही थी। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.