बांदा, अप्रैल 10 -- बांदा। युवती को प्रेमी से मिलता देखा तो पिता और भाइयों ने दोनों को जमकर पीटा। युवती को पीटते हुए घर ले गए। प्रेमी ने थाने में युवती के तीन भाइयों व पिता के खिलाफ मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिसंडा थाने के एक गांव में युवक व युवती का करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों अक्सर छिप-छिपकर मिलते थे। प्रेमी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार को रात नौ बजे वह गांव के बाहर प्रेमिका से मिल रहा था। तभी उसके तीन भाई और पिता लाठी-डंडे लेकर आ गए। दोनों को बेरहमी से पीटा। युवती को घसीटते हुए घर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि युवती और हम एक दूसरे को जानते हैं और एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने तीन भाइयों व पिता के खिलाफ मारपीट व धमकाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.