पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी को तलाशने पूर्णिया पहुंची। यहां आने के बाद उसे पता चला कि युवक गुपचुप तरीके से शादी करने की फिराक में है। जिसके बाद उसने महिला थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि शहर के आरकेके कालेज के समीप रहने वाले युवक का सम्पर्क लखीसराय की युवती से पटना में हुआ था। इस दौरान दोनों काफी करीब आ गए। इस बीच युवक को सरकारी नौकरी हो गई और वह पूर्णिया चला आया। पूर्णिया आने से पहले युवक ने युवती से शादी करने का वचन दिया था। शनिवार को युवती को भनक लगी कि युवक के परिवार वाले उसकी गुपचुप तरीके से कहीं शादी करवा रहे हैं। जिसके बाद युवती ने महिला थाना में गुहार लगाई। महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी ने बताया कि युवती का कोर्ट में बयान करवाते हु...