नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- यूपी के महराजगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रविवार की सुबह एक किशोरी हाई टेंशन बिजली आपूर्ति करने वाले टॉवर पर चढ़ गई। उसकी जिद थी कि उसके प्रेमी को जेल से छुड़ा दिया जाए। करीब चार घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस के समझाने पर वह मानी और टॉवर से नीचे उतरी। इसके बाद जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। ये घटना निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम झरवलिया के सिवान का है। जहां पास के गांव की रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग छितौना गांव के युवक के साथ है। कुछ दिन पहले युवक को पुलिस ने प्रेम प्रसंग के मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद में किशोरी सुबह अपने गांव के बगल गांव के सिवान में 33 हजार वोल्ट आपूर्ति करने वाले बिजली के टॉवर पर चढ़ गई। उसके टॉवर पर चढ़ते ही हड़क...