बस्ती, मई 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। आग में जलाकर प्रेमी की हत्या करने की आरोपित महिला को मुंडेरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली आरोपित महिला क्रांति चौधरी को पुलिस टीम ने मुण्डेरवा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आग में गंभीर रूप से झुलसे युवक ने छह मई की देर रात इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में दम तोड़ दिया था। प्रकरण में गुरुवार को मुण्डेरवा पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया था। आरोपी महिला को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है. यह भी पढ़ें- बिहार भाग रहे हत्यारोपित को कुसम्ही जंगल में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचाप्रेम संबंध बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय युवक का प्रेम संबंध पड़ोस के गांव की रहने वाली एक शादीशुदा...