प्रेमी को गांव से बुलाया और साथ मिलकर पति का गला रेत दिया, फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात
फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- फरीदाबाद के श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में गुरुवार देर रात पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। वारदात के समय दंपति के बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार को परिजनों के फरीदाबाद पहुंचने पर गोपाल की हत्या का खुलासा हुआ। पल्ला थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने पूछताछ के बाद पत्नी काजल और उसके प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया गया। गोपाल मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव का रहने वाला था। वह पिछले करीब 18 से 20 साल से फरीदाबाद में रह रहा था और डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर की नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार, काजल पिछले करीब तीन साल से योगेंद्र के संपर्क में थी। योगें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.