नोएडा, फरवरी 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-19 स्थित होटल के कमरे में मंगलवार सुबह युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना के समय युवती का शादीशुदा प्रेमी होटल में ही था। परिजनों ने प्रेमी पर युवती की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौत के कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह करीब दस बजे सुमित गौतम नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी फरीदाबाद निवासी प्रेमिका कोमल ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। दिल्ली निवासी सुमित प्रेमिका के साथ सेक्टर-19 स्थित होटल कलेडियस में ठहरा था। सुमित शादीशुदा है और उसकी एक आठ साल की बेटी है। युवती और सुमित दिसंबर 2024 से संपर्क में थे। प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। होटल के कर्मचारि...