बांका, जून 3 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी के थाना कॉलोनी की गली नंबर-दो में दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 25 वर्षीय विवाहिता ज्योति देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से झुलसी महिला को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मायागंजरेफर किया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति देवी पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी और थाना कॉलोनी में किराये के मकान में गोलू कुमार नामक युवक के साथ निवास कर रही थी। मंगलवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान ज्योति देवी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास म...