फतेहपुर, जुलाई 28 -- चौडगरा। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर चौराहे पर किराए के कमरे में प्रेमी के साथ रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरुआपुर निवासी अंकित के साथ करीब ढाई महीने से 23 वर्षीय खुशबू अपनी तीन वर्षीय बेटी नित्या को लेकर मुरादीपुर चौराहे पर किराए के कमरे में रह रही थी। शुक्रवार रात खुशबू ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर अंकित उसे कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद अंकित शव को गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां उसने मृतका के पिता और पुलिस को घटना की जानकारी दी।परिजनों के अनुसार, खुशबू का विव...