प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, हंगामा
कानपुर, मार्च 23 -- सरसौल। महाराजपुर थाना परिसर में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक एक प्रेमी युगल (जो आपस में रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं) आपस मे साथ रहने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का अपने घर के सामने रहने वाले पारिवारिक रिश्ते के भाई से पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस रिश्ते का युवती के परिजन लगातार विरोध कर रहे थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर परिजनों ने युवती के साथ मारपीट भी की। शनिवार देर रात युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवक भी युवती से विवाह करने को तैयार था। लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं। मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.