कौशाम्बी, मार्च 7 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी चार मार्च की दोपहर संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी गांव निधियावां का रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित के मुताबिक इसका उलाहना देने पर आरोपी के पिता ने उसके साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत पर शनिवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...