प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पीटा, चाकू लेकर दौड़ाया
लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के आशियाना इलाके में एक व्यक्ति अपने बच्चों से होली पर मिलने गया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़े। अलग रह रही उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशियाना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-जी निवासी वैभव आनंद ने बताया कि उनका पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। पत्नी पिछले कई महीनों से बच्चों को तथा घर का कीमती सामान लेकर अलग रहने लगी है। आपसी सुलह-समझौते के तहत यह तय हुआ था कि वैभव अपने बच्चों से मिल सकते हैं।होली के अवसर पर जब वैभव बच्चों से मिलने पहुँचे, तब कल्याणपुर निवासी नीरज कुमार उर्फ अरुण वहाँ पहले से मौजूद था। शराब के नशे में धुत नीरज ने बाहर आकर वैभव के साथ गाली-गलौज की और उनके सिर पर हेलमेट से कई बार वार किए। इसी दौरान पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.