जौनपुर, जुलाई 25 -- बदलापुर (जौनपुर) । कोतवाली क्षेत्र के भलुआही वार्ड नंबर आठ में शुक्रवार की रात पत्नी ने अपने मायके निवासी प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका के विरुद्ध केस दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गयी है।

घटना का विवरण भलुआही वार्ड नं. आठ निवासी लालजी गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका 27 वर्षीय पुत्र चन्द्रीप रोज की भांति खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था। रात लगभग 11 बजे के बाद उसकी पत्नी बंदना अपने प्रेमी राजेश कुमार पुत्र हरीलाल निवासी गजाधरपुर थाना बदलापुर के साथ मिलकर गमछा से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसओ फूलचन्द पाण्डेय मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। उन्होंने शव को कब्जे में ल...