नोएडा, फरवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोमवार की शाम पति की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर मंगलवार को आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बुलंदशहर के बेलोन गांव का रहने वाला 30 वर्षीय विजय देवला गांव में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। विजय कूलर बनाने की फैक्टरी में काम करता था। पुलिस को सोमवार की रात विजय की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली। पुलिस ने संदेह होने पर विजय की पत्नी राखी से पूछताछ की तो सच सामने आया। पुलिस ने महज बारह घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पत्नी राखी ने अपने प्रेमी गुरदीप के साथ मिलकर पति विजय की हत्या की थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.