प्रेमी के साथ मिलकर अपने घर में लड़की ने करवाई लाखों की चोरी, फिर बनाई ये कहानी
संवाददाता, अगस्त 9 -- यूपी के पीलीभीत में दो दिन पहले हुसैनापुर गांव में हुई लाखों की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घर की युवती ने ही अपने झोलाछाप प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद अज्ञात चोरों के घर में चोरी होने का ड्रामा रच दिया। जांच पड़ताल में घटना की हकीकत सामने आने पर परिजनों के होश उड़ गए। चोरी हुए आभूषण और नकदी बरामद कर पुलिस ने युवती और झोलाछाप डाक्टर को जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र एक गांव के व्यक्ति के घर से छह अगस्त की रात चोरी हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान व्यक्ति ने पुलिस को छह चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने के बारे में बताया। बताया कि चोर घर में रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर और दस हजार की नकदी समेट ले गए। पुलिस और एसओजी को वर्कआउट करने को लगाया गया। शनिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.