पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: प्रेमी के लिए पति को सांप से डंसवाकर मारने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब यूपी से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी की मोहब्बत में एक महिला ने पति को चाय में जहर दे दिया। पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ बिस्तर पर रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया था। पति ने बीवी के प्रेम-प्रसंग का विरोध किया तो उसने पति को चाय में जहर दे दिया। नहीं पीने पर पत्नी ने जबरन पति को चाय पिला दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर कोतवाली गेट पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस के मुताबिक कागजी कार्रवाई के लिए परियों को बुलाया गया था। बीसल...