प्रेमी के साथ दोबारा भाग गई किशोरी, थाने में शिकायत
धनबाद, जून 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। महज 16 साल की किशोरी दोबारा अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ कर दो दिनों लापता है। माडा कॉलोनी में रहने वाले किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत मंगलवार को धनबाद थाना में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि छह जून की शाम वह ट्यूशन जाने की बात कह कर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। जब ट्यूशन जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि वह ट्यूशन गई ही नहीं थी। पिता ने आशंका जताई कि पुत्री कोयला नगर के 20 वर्षीय आदित्य चौहान के साथ भाग गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 दिंसबर को उनकी लड़की अदित्य चौहान के साथ घर से दो दिन के लिए कहीं चली गई थी। पिछली बार उसने एक इंस्टाग्राम आईडी से अपनी और आदित्य की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया था। बार-बार आरोपी लड़का बहला-फुसला कर उनकी पुत्री को अपने साथ ले जा रहा है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.