बांदा, अप्रैल 22 -- नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम प्रेमी के साथ जा रही 20 वर्षीय युवती को परिजनों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया। मौके लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी के बचाने की हिम्मत नहीं हुई। दोनों पक्षों में नोंकझोंक व गाली-गलौज हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना हिंदुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। मरणासन्ना हालत में युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसके साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, जिसका परिवार विरोध करता आ रहा था। बुधवार को विवाद इतना बढ़ गया कि परिजनों ने आपा खो दिया। प्रेमी के साथ जा रही युवती को रोककर बीच सड़क पर ही घेरकर परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में युवत...