कौशाम्बी, जनवरी 28 -- एक युवक ने अंतरजातीय विवाह किया था। शादी को बाद अचानक वह एक-दूसरे युवक के संपर्क में आ गई। 25 जनवरी को युवती को अपने प्रेमी के साथ छत्तीसगढ़ चली गई। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने युवती व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पश्चिमशरीरा थाना खेत्र के भींटी (पूरबशरीरा) निवासी मो. अली ने बताया कि उसके बेटे सारिक की शादी वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ से सरगुजा के सीतापुर में हुई थी। शादी अंतरजातीय हुई थी। शादी को बाद सबकुछ सही चल रहा था। बेटे के बाहर जाने के बाद उसकी बहू छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के एक युवक से बातचीत करने लगी। कई बार इसका विरोध किया गया, लेकिन बातचीत बंद नहीं हुई। 25 जनवरी को वह अपने प्रेमी के साथ छत्तीसगढ़ चली गई। बहू की बहन से जब बातचीत की गई तो उसने कॉन्फ्रेंस में बातचीत कराई। इस दौरान प्रेमी ने उनको जान से मारने...