कौशाम्बी, जून 21 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मोबाइल से किसी युवक से बातचीत करती थी। जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। पिता ने किशोरी का मोबाइल एक माह पहले अपने पास रख लिया। इस दौरान उसके प्रेमी का फोन मोबाइल पर आता रहा। शुक्रवार को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी गायब हो गई। परिजनों ने किशोरी की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पिता ने मोबाइल पर बातचीत करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...