हाथरस, अप्रैल 28 -- सासनी/हाथरस। मंगलवार को सासनी क्षेत्र के गांव लुटसान में मोबाइल टावर पर एक विवाहित महिला चढ़ गई। जैसे ही लोगों को जानकारी मिली कि महिला टावर पर चढ़ी है तो आसपास के तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी। पुलिस ने प्रेमी और उसके पति को मौके पर बुलाया। प्रेमी की महिला से फोन पर बात कराई। तब कहीं जाकर वह तीन घंटे बाद टावर से नीचे उतरी। सासनी क्षेत्र की एक महिला की शादी करीब दो साल पहले हसायन क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार तो रात भर टावर पर बैठा रहा प्रेमी, चंपारण में खूब ड्रामा बताया जाता है कि कुछ समय पहले महिला के एक युवक से प्रेम संबंध हो गये। धीरे धीरे दोनों का प्यार और गहरा होता चला गया। अब म...