गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में 25 मार्च को युवती के जहर खाकर आत्महत्या के मामले में परिजनों ने पड़ोसी युवक और उसके चाचा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवक के चाचा ने भी शादी का विरोध किया और धमकाया, जिसके चलते युवती ने यह कदम उठाया। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय बहन का पास में ही रहने वाले अनस अब्बासी से करीब चार साल से प्रेम संबंध था। आरोप है कि अनस ने शादी का झांसा देकर उसकी बहन से संबंध बनाए, लेकिन अब शादी से इनकार कर दिया। बीते 25 मार्च की सुबह करीब सवा 11 बजे वह और बहन घर पर थी और अनस से फोन पर बात कर रही थी। इसके बाद वह नहाने के लिए बाथरूम में गई।...