मेरठ, अप्रैल 15 -- मवाना नगर के एक मोहल्ले में प्रेम संबंध का मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब युवती को अपने प्रेमी के पहले से शादीशुदा होने और एक बच्चे का पिता होने की जानकारी मिली। आक्रोशित युवती ने मवाना थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, पिछले करीब आठ महीनों से युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक ने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाए रखी। हाल ही में युवती को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। यह जानकारी मिलते ही युवती के होश उड़ गए और वह सीधे थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। दिनभर यह मामला थाने में चर्चा का विषय बना रहा। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.