रामगढ़, दिसम्बर 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी के जेल जाने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका की मौत को लेकर स्थानीय लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया। मृतक युवती मूल रुप से डाबरकोचा बेरमो की रहने वाली थी। पिता के देहांत के बाद वह आपने मामा के घर चोकाद पंचायत के फुलझरिया गांव में रह रही थी। इसी बीच स्थानीय आकाश किस्कू पिता फुलचंद किस्कू के साथ प्रेम संबंध बढ़ गया। युवती की मां विवाह के लिए रजामंद नहीं हुई तो एक माह पूर्व दोनों घर से भाग गए। इसके बाद प्रेमिका की मां ने आकाश पर नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.