अमरोहा, अप्रैल 5 -- परिजनों की जिद व प्रेमी की बेवफाई से आहत युवती शनिवार दोपहर बाद सुसाइड करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। मुरादाबाद दिशा में जा रही मालगाड़ी के चालक ने उसे पटरी पर बैठे देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने युवती को समझाकर ट्रैक से हटाया। बाद में चौकी लाकर उसकी काउंसलिंग की गई। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले को लेकर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति रही। आरपीएफ की स्थानीय चौकी के सहायक उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2:50 बजे एक व्यक्ति ने सूचना दी कि करीब 20 वर्षीया युवती पश्चिमी यार्ड के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बैठी है, जो आत्महत्या करने की फिराक में है। सूचना पर गजेंद्र सिंह हमराह महिला आरक्षी रश्मि रानी को लेकर मौके की ओर चल दिए। इसी बीच मुरादाबाद दिशा में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.