बक्सर, जून 22 -- जांच गांव की एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई कोरानसराय थाने में दस लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना उस समय हुई जब गांव की एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। युवती के लापता होने की जानकारी मिलते ही उसके परिजन आक्रोशित हो उठे और प्रेमी के घर पहुंचकर विरोध जताने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में प्रेमी पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घायलों में तारकेश्वर चौधरी, उनकी पत्नी और पुत्र समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायल तारकेश्वर...