प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता, बेटे संग रहने की जिद से मचा बवाल
कन्नौज, जून 21 -- तालग्राम, संवाददाता। पति का घर छोड़कर आठ वर्षीय बेटे के साथ कथित प्रेमी के घर पहुंची एक विवाहिता का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने और उससे शादी करने की जिद पर अड़ी है, जबकि पति उसे वापस ले जाने के लिए लगातार मान-मनौव्वल करता रहा। मामले को लेकर गांव में धर्म परिवर्तन की अफवाहें भी फैल गईं। जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, अयोध्या जनपद की मूल निवासी महिला का विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। दंपती का एक आठ वर्षीय पुत्र भी है। बताया जाता है कि करीब एक वर्ष से महिला का तालग्राम थाना क्षेत्र के ताहपुर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने कई बार दोनों को समझाने का प्रयास किया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.