गोरखपुर, जून 5 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के घर पहुंचकर शादी की जिद पर अड़ी युवती के साथ परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक युवक और पड़ोस की युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और तय करना चाहते थे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। गुरुवार को युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं शादी की जिद पर अड़ गई। कुछ देर बाद युवती के परिजन और अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे घर ले जाने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि युवती के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे जबरन ले जाया जाने लगा। इस दौरान वह बेहोश हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प...