कन्नौज, मार्च 8 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही दूसरी जाति के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच संबंध गहरे हो गए थे। इस बीच परिजनों ने युवती की गतिविधियों को देखते हुए उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। युवती की गोद भराई की रस्म भी हो चुकी है और मार्च में उसकी शादी प्रस्तावित है। वहीं युवक की भी शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में तय बताई जा रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और उसी से विवाह करेगी। उसने परिजनों द्वारा तय की गई शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवती को काफी समझाने का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.