औरैया, मार्च 26 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में पांच साल का रिलेशनशिप का मामला गंभीर मोड़ पर पहुंच गया, जहां एक युवती ने प्रेमी के घर के सामने ही कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले दिबियापुर सीएचसी और फिर सैफई रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित का कहना है कि वह करीब पांच वर्षों से कंचन पुरवा गांव निवासी एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। युवती का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर लंबे समय तक संबंध में रहा, लेकिन बाद में मुकरने लगा। पीड़िता के अनुसार 24 मार्च की सुबह करीब 10 बजे वह संदीप के घर पहुंची, जहां उसकी मां, बहन व अन्य परिजनों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने युवती को सड़क पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त क...