मुजफ्फर नगर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरी में मंगलवार को एक युवती ने प्रेमी के घर के दरवाजे पर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर युवती के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर जानकारी दी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

युवती ने प्रेमी से बात करने का दबाव बनाया मंगलवार को गांव तिगरी निवासी युवक अपने साथी के साथ किसी काम से जा रहा था। रास्ते में युवती ने उसे रोक लिया। युवती, युवक पर बात करने का दबाव बना रही थी। युवक ने बात करने से इंकार कर दिया तो युवती ने हंगामा कर दिया। उसके बाद युवक स्कूटी लेकर वापस अपने घर पर आ गया। कुछ समय बाद युवती, युवक के घर पहुंच गई और दर...