सद्दरपुर (अम्बेडकरनगर), फरवरी 18 -- यूपी में अम्बेडकरनगर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने आधुनिक रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और मोबाइल की 'निजी दुनिया' में दखल के घातक परिणामों को उजागर कर दिया है। प्रेमी ने प्रेमिका का मोबाइल चेक करने के लिए दोस्तों को उसके घर भेज दिया था। प्रेमी की छोटी सी शंका और मोबाइल चेक करने की सनक ने एक 18 वर्षीय युवती को मौत को गले लगाने पर मजबूर कर दिया। बिहरा गांव में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है और दो आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया है।अकेलेपन का फायदा उठाकर दबंगों ने की 'मोबाइल लूट' जानकारी के अनुसार, मखदूम नगर निवासी संतोष कुमार वर्तमान में बिहरा गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.