उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव। प्रेमी की हत्या की दोषी महिला व उसके बहनोई को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। शव दोषियों ने घर की दालान में दफनाया था। असोहा थानाक्षेत्र के जोरवारगंज निवासी मोनू वाजपेई ने 24 मार्च 2017 को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 फरवरी 2017 की रात से उसके पिता पन्नूलाल वाजपेई गायब हैं। इस दौरान पिता के कपड़े व मोबाइल भी घर में मिले। आसपड़ोस व रिश्तेदारी में खोजबीन करने पर उनका कोई पता नहीं चल सका। बताया कि गांव के कल्लू की पत्नी लैकुननिशा से पिता के अवैध संबंध थे, जिसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका। पुलिस ने मोनू की तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों के बीच चर्चाओं के आधार पर लैकुननिशा के घर की दालान में जेसीबी से खुदाई कराई। करीब छह फिट खुदाई कराने पर पन्नूलाल का शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.