वरीय संवाददाता, मई 19 -- पटना के गर्दनीबाग निवासी ऑटो चालक चंदन की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। उसकी मौत ट्रेन से कटने से नहीं हुई थी, बल्कि साजिश के तहत सिर काटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद उसका धड़ रेलवे लाइन के समीप फेंक दिया गया था, ताकि मामले को हादसे का रूप दिया जा सके। मामले में पुलिस ने कौशल नगर निवासी मृतक के दोस्त छोटू की पत्नी खुशबू कुमारी उर्फ खुशबू रानी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल महिला का पति छोटू यादव फरार है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या की गई। सचिवालय डीएसपी-1 डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि पुलिस छोटू की तलाश में छापेमारी कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट होगा कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। खुशबू कुमारी को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी। अनीसाबाद के धीराचक निवासी ऑटो चालक चंदन कु...