नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर में अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सालवानपुर में शनिवार को रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई। प्रेमी की सगाई तय होने की खबर मिलने पर उससे बात करने पहुंची युवती पर प्रेमी के भाई ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती को लपटों में घिरा देख और उसकी चीख सुनकर हड़कंप मच गया। झुलसी युवती की हालत गंभीर है और उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। शिकारपुर निवासी युवती एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसका तीन साल से सालवानपुर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवारों को इसकी जानकारी थी और शादी पर सहमति बताई जा रही थी। शनिवार को युवक ने फोन पर युवती को बताया कि उसकी सगाई दूसरी जगह तय हो गई है। यह सुनकर युवती उससे बात करने सालवानपुर पहुंच गई। यहां दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी कि इसी बीच युवक के ...