नोएडा, मई 16 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। प्रेमी की किसी अन्य युवती से शादी तय होने की सूचना मिलने के बाद शनिवार दोपहर एक युवती सेक्टर-62 स्थित ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह भावुक होकर चिल्लाने लगी। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी और दमकलकर्मियों ने किसी तरह युवती को समझाकर नीचे उतार लिया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि करीब 20 वर्षीय युवती टाड मॉल रोड सी ब्लॉक सेक्टर-62 के पास ग्रीन बेल्ट में बने मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई है। टीम ने फोन पर युवती से बात की। यह भी पढ़ें- प्रेमी की शादी करने से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी स्थानीय एक औरत से भी बात कराई। उसको हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद युवती मानी। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और फा...