फतेहपुर, अगस्त 10 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के शकूराबाद गांव में युवती के बुलाने पर घर पहुंचे युवक की मौत पर पुलिस ने हत्या के केस को आत्महत्या के लिये उकसाने की धारा में तरमीम कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को युवती उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि अंबेडकरनगर जिले के पहाड़पुर थाना टांडा निवासी 26 वर्षीय युवक मोहम्मद अकमल दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसकी करीब एक साल पहले शकूराबाद निवासी 22 वर्षीय युवती से दोस्ती हो गई थी। दोनों स्नैपचैट पर एक दूसरे से परिचित हुए थे। इसके बाद से दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। तीन अगस्त की रात अकमल युवती से मिलने के लिए उसके गांव पहुंच गया। युवती के परिजनों ने अकमल को पकड़ लिया। अगली सुबह उसके परिजनों को सूचना दी। अकमल...